नासा ने अमरीका के फ्लोरिडा से चंद्रमा के लिए मानवयुक्त मिशन – आर्टेमिस II भेजा

नासा ने अमरीका के फ्लोरिडा से चंद्रमा के लिए मानवयुक्त मिशन – आर्टेमिस II भेजा

नासा ने अमरीका के फ्लोरिडा से चंद्रमा के लिए मानवयुक्त मिशन – आर्टेमिस II भेजा

नासा का 50 वर्षों से अधिक समय के बाद चंद्रमा लिए पहला मानवयुक्त मिशन – आर्टेमिस II  के ऑरियन अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण हो गया है। इस रॉकेट ने भारतीय समयानुसार आज तड़के लगभग तीन बजकर 54 मिनट पर अमरीका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी।

दस दिन के इस मिशन में शामिल दल एक मिनीबस के आकार के कैप्सूल में चंद्रमा की परिक्रमा करेगा। इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री – रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन शामिल हैं।