आई.एम.एफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टिलिना जॉर्जिवा ने ईरान युद्ध से वैश्विक आर्थिक संकट की चेतावनी दी
आई.एम.एफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टिलिना जॉर्जिवा ने ईरान युद्ध से वैश्विक आर्थिक संकट की चेतावनी दी
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टिलिना जॉर्जिवा ने ईरान युद्ध से वैश्विक आर्थिक संकट की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इसके कारण बाधित ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक स्तर पर मूल्य वृद्धि अगले वर्ष भी जारी रह सकती है। एक साक्षात्कार में मुद्राकोष प्रमुख ने कहा कि जारी संघर्ष की अवधि से इसके दीर्घावधि परिणाम निर्धारित होंगे। उन्होंने कहा कि इसका विभिन्न देशों पर अलग-अलग ढंग से असर होगा। संघर्ष विराम से भी कोई तत्काल राहत नहीं मिलेगी।