सभी देशों को बिना किसी अपवाद के अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए: एंटोनियो गुटेरेस

सभी देशों को बिना किसी अपवाद के अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए: एंटोनियो गुटेरेस

सभी देशों को बिना किसी अपवाद के अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए: एंटोनियो गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि सभी देशों को बिना किसी अपवाद के अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए। 
 
गुटेरेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में, कहा कि अस्थिरता, अविश्वास और बिगड़ते संघर्षों को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कानून का सम्मान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभाजि‍त हो रही दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय कानून पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है और मध्य पूर्व की स्थिति के लिए यह विशेष रूप से आवश्‍यक है।
 
गुटेरेस ने सभी पक्षों से होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता का सम्मान करने का भी आग्रह किया। जलडमरूमध्य में संघर्ष के कारण लगभग 20,000 नाविक फंसे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में व्यवधान वैश्विक व्यापार को प्रभावित कर रहा है और ईंधन और उर्वरक आपूर्ति पर प्रभाव के कारण खाद्य असुरक्षा को बढ़ा रहा है।
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि इस्लामाबाद में संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुई वार्ता किसी समझौते पर नहीं पहुंची, लेकिन यह भविष्य के संवाद की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। संयुक्त राष्ट्र ने युद्धविराम को बनाए रखने और इसके उल्लंघन को रोकने का भी आह्वान किया।