नक्सलवाद के अंत के बाद सुकमा पहुंचे सीएम विष्णु देव साय; बोले- पीएम मोदी और अमित शाह की वजह से छत्तीसगढ़ से खत्म हुआ नक्सलवाद

नक्सलवाद के अंत के बाद सुकमा पहुंचे सीएम विष्णु देव साय; बोले- पीएम मोदी और अमित शाह की वजह से छत्तीसगढ़ से खत्म हुआ नक्सलवाद

नक्सलवाद के अंत के बाद सुकमा पहुंचे सीएम विष्णु देव साय; बोले- पीएम मोदी और अमित शाह की वजह से छत्तीसगढ़ से खत्म हुआ नक्सलवाद

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर क्षेत्र की उनकी पहली यात्रा सुकमा की धरती से शुरू होना बड़े सौभाग्य की बात है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इससे पहले भी कई बार सुकमा आ चुका हूं, लेकिन नक्सलवाद समाप्त होने के बाद यह पहली यात्रा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वजह से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हो पाया है.

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने कहा कि उनकी सरकार स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन देने का काम कर रही है. पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार के जो रास्ते खुले थे, उन्हें पूरी तरह बंद कर दिया गया है और भ्रष्टाचार के दोषी अब जेल में हैं.

उन्होंने कहा कि सुकमा जो कभी नक्सलवाद की छाया में सिमटा हुआ था, आज विकास और विश्वास की रोशनी में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है. सुकमा मिनी स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विभागीय स्टालों का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि वितरित की. हितग्राहियों से संवाद के दौरान उनके चेहरों पर दिखा आत्मविश्वास और संतोष इस बात का प्रमाण है कि हमारी योजनाएं अब वास्तव में अंतिम छोर तक पहुंच रही हैं. वनांचल का हर घर मुख्यधारा से जुड़ रहा है. यही सुशासन सरकार का संकल्प है, यही विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा है.

सुशासन सरकार में बस्तर क्षेत्र अब नक्सलवाद से मुक्त होकर नए विश्वास और नए अवसरों के साथ प्रगति की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है. स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के बेहतर अवसर मिलें, यही हमारी प्राथमिकता है.

इसी दिशा में आज सुकमा जिले में इमली प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन किया गया. यह वनांचल की माताओं-बहनों और किसानों की मेहनत को नई पहचान देने और उनके सपनों को ऊंची उड़ान देने की एक सशक्त पहल है.

यह केंद्र वनोपज के मूल्यवर्धन के साथ स्थानीय परिवारों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. बस्तर में विकास की यह धारा निरंतर बहती रहे, हर घर तक समृद्धि पहुंचे और हर परिवार सम्मान के साथ आगे बढ़े, यही हमारा अटल संकल्प है.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन, रोजगार और आगे बढ़ने के समान अवसर देने के लिए दृढ़संकल्पित है. सुकमा प्रवास के दौरान आज जिला मुख्यालय स्थित पुनर्वास केंद्र का अवलोकन किया और उन पुनर्वासित भाई-बहनों से आत्मीय संवाद किया, जिन्होंने बंदूक छोड़कर शांति और विकास की राह चुनी है.