द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ करने पर उत्तर कोरिया और चीन के विदेश मंत्रियों ने सहमति जताई
द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ करने पर उत्तर कोरिया और चीन के विदेश मंत्रियों ने सहमति जताई
उत्तर कोरिया और चीन के विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ करने तथा दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने पर सहमति जताई है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कल प्योंगयांग का दौरा किया। यह सात वर्षों में उत्तर कोरिया की उनकी पहली यात्रा थी। इस यात्रा के दौरान उन्होंने उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री चो सोन से बातचीत की।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार दोनों पक्षों ने वर्तमान अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया। हालांकि विशिष्ट विवरणों का खुलासा नहीं किया गया है। उत्तर कोरिया की कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि दोनों नेताओं ने अपनी विदेश नीति संस्थाओं के बीच रणनीतिक संचार को मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की।