ईरान से भारतीयों की सुरक्षित निकासी में मदद पर भारत ने आर्मेनिया का जताया आभार

ईरान से भारतीयों की सुरक्षित निकासी में मदद पर भारत ने आर्मेनिया का जताया आभार

ईरान से भारतीयों की सुरक्षित निकासी में मदद पर भारत ने आर्मेनिया का जताया आभार

भारत ने ईरान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में सहयोग देने के लिए आर्मेनिया का आभार जताया है। हाल के दिनों में आर्मेनिया के रास्ते कई भारतीय मछुआरों और अन्य नागरिकों की सुरक्षित निकासी संभव हो सकी है।

जयशंकर ने व्यक्त किया धन्यवाद

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान और वहां की सरकार को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

तनावपूर्ण हालात के बीच निकासी अभियान

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सैकड़ों भारतीय नागरिक जमीनी रास्तों से आर्मेनिया पहुंचे हैं। भारत सरकार क्षेत्र के देशों के साथ समन्वय कर सुरक्षित ट्रांजिट रूट सुनिश्चित करने में जुटी है।

अजरबैजान ने भी की मदद

इससे पहले भारत ने अजरबैजान का भी आभार जताया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 204 भारतीय नागरिक जमीनी सीमा चौकियों के जरिए ईरान से अजरबैजान पहुंचे, जिनमें से कई स्वदेश लौट चुके हैं और बाकी जल्द लौटेंगे।

लगातार जारी है समन्वय

उन्होंने कहा कि अजरबैजान में भारतीय दूतावास सक्रिय है और दोनों देशों के बीच नियमित संपर्क बना हुआ है, जिससे निकासी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।