SHe-Box पोर्टल से महिलाओं की शिकायत करना हुआ आसान
SHe-Box पोर्टल से महिलाओं की शिकायत करना हुआ आसान
कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायतों को आसान और प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने SHe-Box पोर्टल को मजबूत किया है। यह पोर्टल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 2024 में शुरू किया गया था।
सरकार के अनुसार, 27 मार्च 2026 तक देशभर में 1.61 लाख से ज्यादा सरकारी और निजी संस्थान इस पोर्टल से जुड़ चुके हैं। इनमें से करीब 68,460 संस्थानों ने अपनी आंतरिक शिकायत समितियों (Internal Committees) की जानकारी भी अपडेट की है। इसके अलावा, 777 जिला स्तर की स्थानीय समितियों (Local Committees) का विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध है।