प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के देहरादून में दिल्ली- देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के देहरादून में दिल्ली- देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के देहरादून में दिल्ली- देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे। वह इस गलियारे के एलीवेटेड वन्य जीव गलियारे का भी जायजा लेंगे। इसके बाद श्री मोदी देहरादून के पास जय मां दात काली मंदिर का दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे।
213 किलोमीटर लंबे छह लेन के दिल्ली देहरादून आर्थिक गलियारे को 12 हजार करोड रूपये की लागत से तैयार किया गया है। इस गलियारे से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय वर्तमान में 6 घंटे से घटकर ढाई घंटे हो जाएगा। इस गलियारे में 10 इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवर ब्रिज, चार बडे पुलों और रास्ते में 12 सुविधा केंद्रों का भी निर्माण किया गया है ताकि निर्बाध यात्रा हो सके। यह गलियारा उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली से सुसज्जित है और इससे यात्रियों को सुरक्षित और कुशल यात्रा का अनुभव होगा।